ऋतुराज बसन्त का आगमन, पीले रंग से सजी प्रकृति

By Liberal Media

Published On:

Date:

कड़ाके की ठंड के बाद पूरे देश में ऋतुराज बसन्त का आगमन हो गया है। बसन्त आते ही प्रकृति पीले रंग की आभा से सजी नजर आने लगी है। खेतों में लहलहाते सरसों के पीले फूल, आम के बौर और खिली धूप उल्लास व नवजीवन का संदेश दे रहे हैं। पीला रंग बसन्त ऋतु में ऊर्जा, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, यही कारण है कि बसन्त पंचमी पर माँ सरस्वती की आराधना पीले वस्त्रों व पुष्पों से की जाती है। सुहावने मौसम ने जनजीवन को आनंदमय बना दिया है। बसन्त ऋतु सृजन, आशा और नवचेतना का संदेश लेकर आती है।
लिबरल मीडिया की ओर से समस्त देशवासियों को बसन्त ऋतु की हार्दिक मंगलकामनाएं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights