बरेली | LIBERAL MEDIA | वीरेंद्र कश्यप
बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गार्डन इलाके में रविवार देर रात चोरों ने एक कारोबारी की क्रेटा कार चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से ही कार में सवार होकर आए थे और सुनसान का फायदा उठाते हुए रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया।
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध युवक कार के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं और कुछ ही देर में कार लेकर मौके से फरार हो जाते हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रेकी कर चुराई क्रेटा कार, वारदात CCTV में कैद
Published On:
Date:








