आरसी मिशन के 50 वर्ष पूर्ण होने के समारोह की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहाँपुर | Liberal Media | 04 फरवरी
श्री रामचंद्र मिशन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अभियंता को सड़क एवं डिवाइडर के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फायर सेफ्टी एवं विद्युत सुरक्षा की जांच कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आरसी मिशन परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, आरओ टैंक के पानी की गुणवत्ता की जांच कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सीओ ट्रैफिक को यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights