मोती कटरा–राठ रिंग रोड प्रोजेक्ट को योगी सरकार की मंजूरी, 155 करोड़ का बजट स्वीकृत

By Liberal Media

Published On:

Date:

झांसी। योगी सरकार ने गुरसराय मोती कटरा–राठ मिसिंग रिंग रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी देते हुए 155 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। इस सुविधाजनक रिंग रोड से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह प्रोजेक्ट विधायक जवाहर सिंह राजपूत का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। उन्होंने 2017 में चुनाव जीतने के बाद जनता से इसका वादा किया था। विश्व बैंक से प्रोजेक्ट पास होने के बावजूद कुछ कारणों से योजनाएं अटकी रहीं, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद कार्य को गति मिलेगी।

स्वीकृति की खबर से मोती कटरा क्षेत्र में जश्न का माहौल है और लोग विधायक के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights