इटावा/जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला रामलीला मढ़ैया कोठी कैस्त के निवासियों ने आवागमन का मुख्य रास्ता बंद किए जाने से परेशान होकर उपजिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत को प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि दबंगों ने जबरन दीवार खड़ी कर एकमात्र रास्ता बंद कर दिया है, जिससे आवागमन के साथ ही प्राचीन मंदिर में पूजा-पाठ भी प्रभावित हो रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने टीम भेजकर समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
रास्ता बंद किए जाने से परेशान लोगों ने एसडीएम से लगाई गुहार
Published On:
Date:








