Kushinagar
LIBERAL MEDIA
कुशीनगर जनपद में एक युवक का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पटहेरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य संकलन कर जांच शुरू की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
यह मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक खास का है








