मथुरा | लिबरल मीडिया
थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरौली मार्ग पर राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी बिजेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह पिछले कुछ दिनों से ग्राम तरौली में रहकर देसी दवाओं का कार्य कर रहा था। गुरुवार, 19 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे जब वह अपने निवास स्थान जैत की ओर जा रहा था, तभी तरौली रोड स्थित गंदे नाले के पास उसे एक मोर बैठा दिखाई दिया। आरोप है कि उसने मोर को पकड़कर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जब आरोपी मोर को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे देख लिया।








