राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

By Liberal Media

Published On:

लालगंज (आजमगढ़)। स्थानीय विकास खंड के गोमती नगर खनियरा स्थित जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्तर की ऑल इंडिया चेस (शतरंज) प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के उपाध्यक्ष ऋषिकांत राय, डॉ. राजेश कुमार एवं प्रबंधक उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर किया।

प्रतियोगिता में बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 60 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। पहले दिन पांच राउंड के मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि ऋषिकांत राय ने कहा कि शतरंज भारत का प्राचीन खेल है, जो स्मरण शक्ति, योजना निर्माण और समस्या समाधान की क्षमता को विकसित करता है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights