प्रखर राष्ट्रभक्ति से ही बनेगा भारत महाशक्ति, रमेश जी ने हिंदू सम्मेलन में दिया संदेश

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। नगर के शीतला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि 100 वर्षों की संघ साधना और हमारे संतों की प्रेरणा से ही आज देश का हिन्दू संगठित होकर भारत माता की जय और वन्देमातरम् कहने के लिए तत्पर हुआ है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन — सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, सामूहिक परिवार जीवन शैली, स्वदेशी भाव का जागरण और नागरिक कर्त्तव्यों का बोध — के माध्यम से हिन्दू समाज की उन्नति और विश्व कल्याण की बात की।

रमेश जी ने बताया कि सनातन धर्म केवल पूजा पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मावलंबी राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि मानते हैं और बच्चों के जन्मदिन को सेवा, संस्कार और समाजहित से जोड़ने की अपील की। उन्होंने समाज में छुआछूत और विकृतियों को समाप्त करने पर जोर दिया और महिला शक्ति को धर्म से विमुख करने वाली ताकतों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights