रंगबाज राज चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, तीन आरोपी मुठभेड़ में ढेर/घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | Agra

आगरा। रंगबाज राज चौहान की हत्या के बाद आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड के आरोपियों से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ हुई। मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

दो अन्य आरोपी आशु और मोहित के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कार्रवाई सीपी दीपक कुमार के निर्देश पर डीसीपी सिटी अली अब्बास के नेतृत्व में की गई।

तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बीते 23 जनवरी को राज चौहान की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने 9 टीमें गठित की थीं। सभी घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हुई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights