रामगढ़ बाजार में अर्धविक्षिप्त युवक की हत्या, पन्नूगंज थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

सोनभद्र | Liberal Media

सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ बाजार में अर्धविक्षिप्त युवक की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में दहशत फैल गई है। इस घटना ने स्थानीय कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है और यह कोई एकल घटना नहीं, बल्कि बीते कुछ दिनों में इसी क्षेत्र में ऐसी वारदातों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है।

मामला रामगढ़ बाजार के मेन रोड पर शहजादा साहब इंटर कॉलेज के गेट के पास का है, जहां करीब दस वर्षों से मांगकर जीवन यापन करने वाले अर्धविक्षिप्त युवक मंगरू का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights