रमेश सिंह काका की कोर्ट में पेशी, भगदड़ मामले में पहले मिल चुकी है छह माह की सजा

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | Mau

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र से जुड़े दीवानी परिसर भगदड़ मामले में आरोपी रमेश सिंह उर्फ काका की न्यायालय में पेशी हुई। पेशी के लिए उन्हें वाराणसी जेल से मऊ लाया गया था।

बताया गया कि दीवानी परिसर में हुई भगदड़ की घटना को लेकर भगत सिंह यादव द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में लोवर कोर्ट द्वारा रमेश सिंह काका को पहले ही छह माह की सजा सुनाई जा चुकी है। मुकदमा सरायलखंसी थाना में दर्ज किया गया था।

पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर निगाहें बनी हुई हैं।

इस संबंध में रवि श्रीवास्तव, एडवोकेट ने मीडिया को पूरे प्रकरण की जानकारी दी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights