फिरोजाबाद में आध्यात्मिक माहौल बनने जा रहा है। रामदास जी महाराज के सान्निध्य में शहर में भव्य 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ को लेकर आयोजकों ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस वार्ता के दौरान रामदास जी महाराज ने बताया कि इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की स्थापना, विश्व कल्याण, रोग-शोक से मुक्ति और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि मां पीतांबरा की कृपा से यह यज्ञ जनकल्याण का माध्यम बनेगा और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होगी।
आयोजक मंडल की ओर से अनुपमा शर्मा ने बताया कि महायज्ञ को भव्य रूप देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यज्ञ स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है और सुरक्षा, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में कई जिलों से माताएं और बहनें कलश यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचेंगी








