शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
शाहजहांपुर स्थित रामचन्द्र मिशन आश्रम अपनी साधना, सेवा और आध्यात्मिक चेतना की 50 वर्ष की यात्रा पूर्ण करने जा रहा है। इस अवसर पर आश्रम परिसर में 12 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक बसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
रामचन्द्र मिशन की स्थापना साधक श्री रामचन्द्र जी महाराज द्वारा की गई थी। 50 वर्षों की इस आध्यात्मिक यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित बसंत उत्सव गुरुदेव कमलेश डी. पटेल (दाजी) के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। आयोजन के दौरान ध्यान साधना सत्र, आध्यात्मिक प्रवचन, साधकों के अनुभव साझा कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी।
आयोजन समिति के अनुसार, इस बसंत उत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में अभ्यासी और साधक शाहजहांपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मिक उन्नति, मानवीय मूल्यों के विकास और आंतरिक शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
आश्रम परिसर को आयोजन के लिए विशेष रूप से सजाया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि बसंत उत्सव-2026 आम लोगों को भी ध्यान, शांति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाये।








