श्री राम चन्द्र मिशन आश्रम अपनी पचास वर्षों की स्वर्णिम आध्यात्मिक यात्रा के महापर्व की ओर अग्रसर है। इस पावन अवसर पर आगामी 12 फरवरी से 2 मार्च तक पांच चरणों में रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के ग्लोबल गाइड दाजी के मार्गदर्शन में विशाल भंडारों का आयोजन किया जाएगा।
मिश्रीपुर स्थित रामचन्द्र मिशन आश्रम परिसर में आज ध्यान के लिए पंडाल (मेडिटेशन हाल) के निर्माण कार्य का शुभारंभ श्रद्धा, मौन और आध्यात्मिक गरिमा के साथ किया गया। ध्यान साधना के उपरांत मिशन के सचिव उमाशंकर बाजपेई, केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा एवं प्रशिक्षक अशोक कुमार गर्ग ने पिलर की आधारशिला रखी। ध्यान की तरंगों के बीच शुरू हुआ यह निर्माण कार्य आगामी भंडारों में आने वाले साधकों के लिए शांति, संतुलन और आत्मबोध का केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर मिशन के सचिव उमाशंकर बाजपेई ने कहा कि मेडिटेशन हाल केवल साधना का स्थल नहीं होगा, बल्कि यह हृदय से हृदय को जोड़ने वाला सेतु बनेगा।








