राजपुर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, दो ट्यूबवेल स्टार्टर व बाइक बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात। राजपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो ट्यूबवेल स्टार्टर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष सनत कुमार के अनुसार, अगस्त माह में थाना क्षेत्र के भाल गांव और डौड़ियापुर से ट्यूबवेल स्टार्टर चोरी होने की घटनाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर खोजारामपुर यमुना पुल के पास से साकिर शाह निवासी तोपखाना, कोतवाली जालौन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदातें स्वीकार करते हुए फरार साथी लक्ष्मण सिंह का नाम भी बताया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी किए गए स्टार्टर और केबिल कबाड़ी को बेचने जा रहे थे। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights