राजपुर ब्लॉक में पंचायत सचिवों का ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सत्याग्रह शुरू

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात के राजपुर ब्लॉक में पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली के विरोध में गुरुवार को सांकेतिक सत्याग्रह शुरू कर दिया। ब्लॉक परिसर में सचिवों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।

ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी के नेतृत्व में सचिवों ने आरोप लगाया कि बिना अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए फेशियल रिकॉग्निशन अटेंडेंस थोपने की तैयारी की जा रही है। साथ ही उन पर कई गैर-विभागीय कार्यों का अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा है।

सचिवों ने चेतावनी दी कि 5 दिसंबर से वे शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ देंगे, 10 दिसंबर से निजी वाहनों का उपयोग बंद करेंगे और 15 दिसंबर को ई-ग्राम स्वराज भुगतान प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। समाधान न मिलने पर जिला स्तर पर आंदोलन की घोषणा की गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights