गोला: राजेश मित्र मंडली की वार्षिक बैठक, समाजिक एकता और सहयोग पर हुई चर्चा

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला, गोरखपुर। गगहा विकासखंड के रामपुर गड़री में वर्ष की परंपरा को निभाते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी की मित्र मंडली की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रधान प्रतिनिधि हरे कृष्ण दुबे ने किया।

विधायक राजेश त्रिपाठी ने सभी साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि उनके मित्र ही उनकी असली ताकत हैं। उन्होंने समाज की एकता, आपसी सहयोग, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और भविष्य की सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की।

बैठक में आसपास के दर्जनों गांवों से समाज के लोग सक्रिय रूप से शामिल हुए। वक्ताओं ने युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने किया। समापन के अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights