जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के अध्यक्ष राजमंगल यादव के सशक्त, निर्भीक एवं जुझारू नेतृत्व में सोमवार को मऊ जनपद में योगी–मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों और पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन 11 जनवरी को वाराणसी में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम के दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ की गई कथित अमानवीय और निंदनीय पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया गया।
इस दौरान NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष सईदुर्रहमान अंसारी ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन के समय छात्र नेताओं को सड़क पर गिराकर पीटना और घसीटना यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि डर और दमन का शासन चल रहा है। उन्होंने इसे छात्र आंदोलन ही नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया।
विरोध प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा








