रेलवे पटरी पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, ट्रेन के आगे कूदने की आशंका

By Liberal Media

Published On:

Date:

महराजगंज | LIBERAL MEDIA
नौतनवां थाना क्षेत्र के नईकोट टोला महुवारी गांव के पास रेलवे पटरी पर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना संपतिहा चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस (15106) के गुजरने के दौरान महुआरी ढाले से कुछ दूरी पर दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
युवक की पहचान भगीरथपुर निवासी के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रेन चालक ने आरपीएफ को जानकारी दी कि युवक और युवती पहले से ही पटरी के पास बैठे थे और ट्रेन आते ही उसके सामने कूद गए।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights