मऊ | Liberal Media
मुहम्मदाबाद गोहना स्थित रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन के गुजरने के लिए बंद किए जा रहे रेलवे गेट को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे फाटक बीच से टूटकर लटक गया। गनीमत रही कि उस समय रेल ट्रैक पर कोई वाहन मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल की बड़ी क्षति होने से बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे ट्रेन आने की सूचना पर रेलवे स्टेशन का पूर्वी फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान गेट बंद होने से पहले क्रॉस करने के प्रयास में एक ई-रिक्शा चालक ने तेज गति से फाटक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फाटक बीच से टूट गया। दक्षिण दिशा की ओर लगा दूसरा गेट पहले से बंद होने के कारण कोई अन्य वाहन ट्रैक पर प्रवेश नहीं कर सका।
घटना की सूचना मिलते ही गेटमैन ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद रेलवे विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त गेट को ठीक करने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना के चलते कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
रेलवे फाटक पर ई-रिक्शा की टक्कर, बड़ा हादसा टला
Published On:
Date:









