रेलवे बाउंड्री से गेट 14-सी मार्ग संकरा, जनमानस में उबाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित गेट 14-सी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को रेल विभाग द्वारा संकरा किए जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। पूर्व में लगभग 60 फुट चौड़ी इस सड़क को रेलवे अपनी भूमि की बाउंड्री कराकर गलीनुमा मार्ग में तब्दील कर रहा है, जिससे आमजन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ़ मुख्य मार्ग से दक्षिण दिशा में गेट 14-सी को जोड़ने वाला यह रास्ता दर्जनों गांवों का प्रमुख आवागमन मार्ग है। नोनियापुर, सैदपुर, सुरहुरपुर, भुजही, अन्नूपार, बरामदपुर, बरहदपुर सहित कई गांवों से रोज़ाना हजारों लोग इसी रास्ते से स्कूल, कॉलेज और बाजार आते-जाते हैं। इसी मार्ग से तहसील का सबसे बड़ा महिला पब्लिक इंटर व डिग्री कॉलेज जुड़ा है, जहां लगभग चार हजार छात्राएं प्रतिदिन अध्ययन के लिए आती हैं।

रेलवे द्वारा सड़क के दोनों ओर पिलर लगाकर बाउंड्री किए जाने से सड़क की चौड़ाई अत्यंत कम हो गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights