रेल हादसे में क्रिकेट खिलाड़ी विकास सिंह की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी–भटनी रेलमार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 25 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी विकास सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) की चपेट में आने से विकास की जान चली गई।

विकास सिंह खरऊपुर के निवासी और परिवार में इकलौता चिराग थे। वह रणजी ट्रॉफी की तैयारी के लिए रोजाना हलधरपुर जाकर अभ्यास करते थे। हादसा चकरा रोड हाल्ट के पास तब हुआ जब वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे।

परिवार ने बताया कि विकास की तिलक की तारीख 30 जनवरी और शादी 6 फरवरी को होने वाली थी। इस हादसे ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शव को मऊ जीआरपी ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights