रायबरेली में चलती प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली | LIBERAL MEDIA
रायबरेली में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती प्राइवेट बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने किसी तरह उतरकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, अंसार बस सर्विस की बस सालोन से रायबरेली की ओर आ रही थी। तभी भदोखर थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी के पास बस में अचानक आग लग गई।
आग लगने के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और आग बुझाने का प्रयास किया।
गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights