रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में अनलोडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रेन की चपेट में आने से एक लेबर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शिव ट्रेवल्स कंपनी में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








