रायबरेली: निजी नर्सिंग होम के बाहर मरीज की मौत पर जमकर हंगामा

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जेल रोड पर अवध हॉस्पिटल के बाहर मरीज की मौत को लेकर भारी हंगामा हुआ। मरीज के निधन के बाद परिजन और स्थानीय लोग नाराज हो गए और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल पर पत्थरबाजी की, जिससे हॉस्पिटल में मौजूद मरीज, तीमारदार और स्टाफ भयभीत हो गए। सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए और सड़क जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मरीज का पथरी का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर किया था, जहां मरीज की मृत्यु हो गई। शव घर लौटने के बाद लोगों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights