रायबरेली में वंदे भारत एक्सप्रेस से मासूम की मौत का मामला, स्कूल प्रबंधन समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली। वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर मासूम छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक छात्रा के परिजनों की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक सहित तीन लोगों तथा वाहन चालक और सहायिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह मुकदमा बछरावां थाने में दर्ज किया गया है। बताया गया कि बीते दिनों छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights