रायबरेली और फतेहपुर में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के मामले में शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। रायबरेली के एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज और फतेहपुर की एआरटीओ प्रवर्तन पुष्पांजलि मित्रा गौतम को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई से परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है।
बीते दिनों एसटीएफ ने रायबरेली और फतेहपुर जनपद में कार्रवाई की थी, जिसमें ओवरलोड ट्रकों की एंट्री के नाम पर अवैध वसूली का खुलासा हुआ था। आरोप है कि प्रति ट्रक करीब पांच हजार रुपये की वसूली की जाती थी। एसटीएफ को लगभग 114 ट्रकों की एंट्री से जुड़ी सूची भी मिली थी।
रायबरेली में इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज, पीटीओ रही रेहाना बानो समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इससे पहले पीटीओ रेहाना बानो को सस्पेंड किया जा चुका है और अब एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज को भी निलंबित कर दिया गया है। शासन की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है।








