रायबरेली। एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगंज तहसील में तैनात कानूनगो गंभीर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि कानूनगो ने एक किसान से जमीन संबंधी मामले में कार्य कराने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को घूस लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी कानूनगो के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।








