रायबरेली में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तबादला एक्सप्रेस चलाई। एक साथ 82 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
इस तबादले में 3 निरीक्षक और 20 उप निरीक्षक समेत कुल 82 पुलिसकर्मी शामिल हैं। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है।








