रायबरेली: कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदली

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जनपद में सभी बोर्डों के विद्यालयों की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय—बेसिक शिक्षा परिषद, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित सभी बोर्ड—अब सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे।

प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights