रायबरेली: दिव्यांग महिला जमीन खरीद में ठगी का शिकार, न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली। ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पिपरहा गांव निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग महिला जमीन खरीद में धोखाधड़ी का शिकार हो गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जमीन के नाम पर रुपये लेकर ठगी की और शिकायत करने पर उसे फर्जी चेक थमा दिया।

पीड़िता का कहना है कि संबंधित थाने में भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। उसने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और धोखाधड़ी से लिए गए रुपये वापस दिलाने की मांग की है।

मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights