रायबरेली: दबंगों का तांडव, मांगलिक कार्यक्रम के दौरान खड़ी कार में की तोड़फोड़

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के सूर्यबक्श का पुरवा मजरे बेतौरा में दबंगों ने एक परिवार के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान घर के बाहर खड़ी कार में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि दबंगों ने ईंट-पत्थरों और डंडों से हमला कर कार के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए।

पीड़ित रोहित यादव के घर कार्यक्रम चल रहा था, तभी यह घटना हुई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights