रायबरेली: कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली। कोडीन युक्त कफ सिरप प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड अजय फार्मा के संचालक दिवाकर सिंह को गिरफ्तार किया है। मिलएरिया थाना पुलिस ने जांच के बाद दिवाकर सिंह की गिरफ्तारी की।

पुलिस के अनुसार अजय फार्मा द्वारा 5 से 6 लाख शीशियों में कोडीन युक्त कफ सिरप की खरीद की गई थी। इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बीते दिनों अजय फार्मा के संचालक दिवाकर सिंह और मेडिसिन हाउस के संचालक प्रियांशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जांच में दिवाकर सिंह की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्रियांशू अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस दिवाकर सिंह के बैंक खातों की भी गहन पड़ताल कर रही है और विभिन्न खातों से हुए लेनदेन का विवरण निकलवाया जा रहा है।

पुलिस का मानना है कि इस पूरे मामले में पर्दे के पीछे कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights