बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में राहुल यादव उर्फ आयुष हत्याकांड के बाद सियासत तेज हो गई है। रविवार को बेल्थरारोड स्थित जिला पंचायत डलाबंगला पर समाजवादी पार्टी की विशेष बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई।
सपा प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 15 दिसंबर तक हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 16 दिसंबर से बेल्थरारोड तहसील में आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिसिंग पूरी तरह फेल हो चुकी है।
प्रदेश सचिव ने कहा कि न्याय मिलने तक समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राहुल यादव उर्फ आयुष हत्याकांड के खुलासे को लेकर 16 से सपा का आंदोलन
Published On:
Date:








