रायबरेली जिला एवं सत्र न्यायालय के MP/MLA कोर्ट में राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़े परिवाद पर आज सुनवाई होनी थी, लेकिन याचिकाकर्ता एस. विगनेश शिशिर के अनुपस्थित रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
यह परिवाद बैंगलुरू निवासी शिशिर ने दायर किया था, जिसकी पिछली सुनवाई न्यायाधीश विवेक कुमार के समक्ष हुई थी। अदालत ने आज की तारीख सुनवाई के लिए तय की थी। अब मामले में अगली सुनवाई 22 दिसंबर 2025 को होगी।








