बलिया के चौकियां गांव में मृत्यु भोज के दौरान वर्चस्व की जंग, पूर्व प्रधान घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के चौकियां गांव में शुक्रवार रात मृत्यु भोज के दौरान वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम प्रधान अब्दुल रहमान को घेरकर मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। घायल पूर्व प्रधान ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights