कैम्पियरगंज: पूर्व मंत्री के स्व पिताजी की पुण्यतिथि पर विशाल नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

By Liberal Media

Published On:

Date:

कैम्पियरगंज। चरगांवा विकास खंड के ग्राम सभा महराजगंज स्थित राजकुमारी पैलेस परिसर में पिपराईच क्षेत्र के निवासी पूर्व मंत्री जितेंद्र जैसवाल उर्फ पप्पू भैया के स्व पिताजी बद्री जायसवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर निशुल्क विशाल नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्व बद्री जायसवाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जितेंद्र जायसवाल, उनकी धर्मपत्नी अनिता जायसवाल देवी, सुपुत्र विवेक जायसवाल और परिवारजन उपस्थित रहे।

शिविर में हजारों क्षेत्रीय महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया और नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर का आयोजन फातिमा अस्पताल के नेतृत्व में किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके पिताजी की अंतिम इच्छा थी कि जरूरतमंदों की सेवा हमेशा की जाए, उसी प्रेरणा से यह स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर हर साल आयोजित किया जाता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights