पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, उपचार के दौरान तोड़ा दम

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura | Liberal Media
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव नगला चिकन में पुरानी रंजिश को लेकर एक 17 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गांव नगला चिकन निवासी राजवीर और छीतरमल के बीच लगभग एक वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय छीतरमल के परिजनों और रामखिलाड़ी के बीच मारपीट भी हुई थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते शनिवार सायं बच्चों के बीच खेल के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने इसकी तहरीर थाना राया में दी थी।
आरोप है कि देर रात रोहित (17) पुत्र छीतरमल अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था, तभी राजवीर, वीरपाल, रामखिलाड़ी सहित अन्य लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर उसे अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights