पुल निर्माण के दौरान करंट से दो मजदूर झुलसेवेल्डिंग के समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

By Liberal Media

Published On:

Date:

फिरोजाबाद। ट्रॉमा सेंटर के सामने निर्माणाधीन पुल पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights