LiberalMedia
कन्नौज (यूपी)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक 19 वर्षीय छात्र की प्रोटीन शेक पीने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र ने महज 16 दिन पहले ही जिम जॉइन किया था। परिजनों के अनुसार, प्रोटीन पाउडर पीने के बाद छात्र को उल्टियां हुईं, जिसके चलते पाउडर उसके फेफड़ों में चला गया। डॉक्टरों के मुताबिक इसी वजह से हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। मामले ने जिम में बिना चिकित्सकीय सलाह के सप्लीमेंट लेने के खतरे को उजागर किया है।
प्रोटीन शेक बना जानलेवा, यूपी में 19 वर्षीय छात्र की मौत
Published On:
Date:








