प्राइमरी स्कूल के पास जलभराव व गंदगी, ग्रामीणों और छात्रों को परेशानी

By Liberal Media

Published On:

Date:

हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव याकूबपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिव मंदिर के पास और प्राइमरी स्कूल के नजदीक गांव को जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह पानी भरा है, जिससे कीचड़ फैल गया है।

सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे होने से हालात और खराब हो गए हैं। प्राइमरी स्कूल के पास होने के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी सूरज सिंह ने बताया कि लगातार जलभराव से सड़क गलने लगी है और जल्द टूटने की आशंका है।

वहीं ग्राम प्रधान युसूफ अली ने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन है और समस्या को लेकर संबंधित विभाग में शिकायत की जा चुकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभागीय जिम्मेदारी से ऊपर उठकर जल्द जलनिकासी और सफाई की व्यवस्था कराई जाए, ताकि राहगीरों और छात्रों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights