कोसीकलां (मथुरा) | LIBERAL MEDIA
कोसीकलां थाना क्षेत्र की गोपालबाग पुलिस चौकी अंतर्गत आदर्श कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक रेलवे के टेलीकॉम विभाग के करीब 80 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक को देखकर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस की नींद उड़ गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी युवक आकाश सोमवार को अचानक रेलवे के टेलीकॉम टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।
मौके पर मौजूद युवक की मां कमला ने बताया कि उनके पुत्र आकाश का थाना शेरगढ़ क्षेत्र के बढ़ा गांव निवासी वर्षा नाम की युवती से प्रेम संबंध था और दोनों ने 26 जनवरी 2026 को हरियाणा में कोर्ट मैरिज कर ली थी। आरोप है कि युवती के परिजनों ने उसे अपने पास रोक रखा है और उसे ससुराल नहीं आने दे रहे हैं।
इसी बात से आहत होकर युवक टावर पर चढ़ गया। बताया गया कि युवक सुबह होते हुए ही घर से निकल गया








