प्रेमिका ने दिया धोखा तो प्रेमी ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या, दूसरी जगह हो रही थी शादी

By Liberal Media

Published On:

Date:

फतेहपुर/LIBERAL MEDIA

यूपी के फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी रमेश कुमार के 21 वर्षीय पुत्र नयन कैथल ने बीती रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका के पिता, भाई और परिजनों पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए।

बताया जा रहा है कि नयन कैथल पिछले तीन वर्षों से प्रेमिका के संपर्क में था, लेकिन हाल ही में उसकी प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रेमिका के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट भी की थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के दादा ने बताया कि नयन ने मरने से पहले वीडियो बनाकर पूरी बात बताई है और प्रेमिका के परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दादा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद वह प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights