प्रेमी से नाराज़ युवती ने सरयू नदी में लगाई छलांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ जिले में थाना दोहरीघाट और गोरखपुर के बड़हलगंज बॉर्डर के बीच बहने वाली सरयू नदी में एक युवती द्वारा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन वीकेंड पर प्रेमी से नाराज़ होकर युवती ने गुस्से में यह कदम उठाया।

नदी में गिरते ही ठंडे पानी के संपर्क में आने पर उसका इरादा बदल गया और वह खुद को बचाने के लिए संघर्ष करने लगी। पुल और घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर पास में नाव चला रहे मछुआरे तुरंत मौके पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों ने नाविकों की तत्परता और बहादुरी की सराहना की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights