मऊ: युवाओं ने दिखाया प्रतिभा का उत्सव

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। भातकोल स्थित बासमती देवी बालिका इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को युवा महोत्सव एवं यूथ मेले का आयोजन किया गया। सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान भाटपारा सोफीगंज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 272 प्रतिभाशाली युवक-युवतियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, मुख्य अतिथि शिक्षक व समाजसेवी अमान अहमद तथा विशिष्ट अतिथि पूनम सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान स्वागत गीत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह व बुजुर्गों की दशा पर नाट्य प्रस्तुतियां, संविधान पर भाषण, एकल व समूह नृत्य और पेंटिंग प्रदर्शनी प्रस्तुत की गईं।

संस्था के सचिव सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है। मुख्य अतिथि अमान अहमद ने युवाओं से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मंच संचालन कुंवर अजीत प्रताप सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एस. के. पांडेय ने प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights