बॉर्डर से वीडियो बनाकर पीड़ित फौजी ने लगाई रायबरेली प्रशासन से गुहार, भूमाफियाओं पर गंभीर आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली जनपद के डलमऊ तहसील क्षेत्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीड़ित फौजी दिलीप कुमार ने बॉर्डर से वीडियो बनाकर जिले के प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। फौजी का आरोप है कि वह लंबे समय से भूमाफियाओं से परेशान है, लेकिन शिकायत के बावजूद स्थानीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पीड़ित फौजी दिलीप कुमार ने ग्राम पूरे बघेलन के प्रधान प्रतिनिधि आलोक यादव और ऋषभ मिश्रा पर जमीन से जुड़े मामले में उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये लोग दबंगई के बल पर उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

फौजी के परिजनों ने भी तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि तहसील स्तर के अधिकारी भूमाफियाओं से मिले हुए हैं और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित का दावा है कि प्रशासन की मिलीभगत के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

अब इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights