शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के पांचवें और अंतिम चरण में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में आयोजित इस चरण में देश–विदेश से हजारों अभ्यासी पहुंचे। अब तक संपन्न चारों चरणों की अपेक्षा पांचवें चरण में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज की गई।
प्रातःकाल उत्सव का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। एकात्म भाव से ध्यान करते हुए अभ्यासियों ने मानव कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना की। आश्रम परिसर श्रद्धा, शांति और साधना के वातावरण से आलोकित हो उठा।
अपने संदेश में पूज्य दाजी ने कहा कि भगवद्गीता केवल “महान विचार सोचने” की नहीं, बल्कि “कुछ करने” की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रश्न यह नहीं है कि हमारे पास ऊर्जा है या नहीं, बल्कि यह है कि हमें याद है या नहीं कि वह ऊर्जा किस उद्देश्य के लिए है।
प्रेममय जीवन जिएं तभी आपका जीवन सार्थक है : दाजीरामचंद्र मिशन आश्रम के बसंत उत्सव के पांचवें चरण में उमड़ा आस्था का सैलाब
Published On:








