प्रधान–सचिव पर फर्जी विकास कार्यों के नाम पर लाखों निकालने का आरोप, जांच शुरू

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर जिले के उरुवा विकास खंड अंतर्गत टेगरी ग्राम पंचायत में सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर मिलकर फर्जी विकास कार्य दिखाकर लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को ग्राम निवासी श्रवण यादव, वरिष्ठ नागरिक चंद्रशेखर दुबे और फूलजहां बेगम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही कार्य को कई बार दिखाकर भुगतान कराया गया। स्ट्रीट लाइट, भूमिगत नाली, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग जैसे विकास कार्य सिर्फ कागजों में ही दर्शाए गए हैं, जबकि जमीनी स्तर पर इनका कोई अस्तित्व नहीं है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई ऐसे कार्यों का भुगतान करा लिया गया, जिनका न तो कहीं मौखिक सत्यापन हुआ और न ही वे गांव में दिखाई देते हैं। कागजों में विकास कार्य पूरे दिखाए गए हैं, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights