प्रदेश चैंपियन बनी हिन्द गर्ल्स कॉलेज की महिला वालीबॉल टीम का कॉलेज में भव्य स्वागत

By Liberal Media

Published On:

माहुल (आजमगढ़)। नगर पंचायत माहुल स्थित हिन्द गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को प्रदेश स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता जीतकर लौटी महिला टीम के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जौनपुर जिले के सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कॉलेज की छात्राओं ने अयोध्या की मजबूत टीम को पराजित कर प्रदेश चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

चैंपियन बनकर कॉलेज पहुंचते ही खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। पूरे परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। संस्था के प्रबंधक सैय्यद आफताब हुसैन ने विजेता टीम को ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।

बड़े बाबू वसीम हैदर ने कहा कि कॉलेज की बेटियों ने प्रदेश पटल पर अपनी पहचान बनाई है, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर विधायक रमाकांत यादव के प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव, अमित पाल, राष्ट्रीय वालीबॉल कोच निशा शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, उमेश यादव उपस्थित रहे

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights